10 जून 2012 - 19:30

परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय संस्था में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूत ने कहा है कि ईरान और आईएईए के मध्य वार्ता के नये चरण के लिए सहमति शीघ्र ही हो जाएगी...

परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय संस्था में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूत ने कहा है कि ईरान और आईएईए के मध्य वार्ता के नये चरण के लिए सहमति शीघ्र ही हो जाएगी। अली अस्ग़र सुल्तानिया ने अलआलम टीवी चैनल के साथ एक वार्ता में कहा कि तेहरान आईएईए के निरीक्षकों को पारचीन सैन्य केन्द्र के निरीक्षण से नहीं रोकेगा किंतु इसके लिए यह शर्त है कि यह निरीक्षण एक मूल समझौते तथा कार्यसूचि के अंतर्गत हो। उन्होंने कहा कि ईरान ने अपने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के संदर्भ में आईएईए के सभी प्रश्नों का उत्तर दे दिया है। अली अस्ग़र सुल्तानिया ने इसी प्रकार समस्याओं के समाधान में अमरीका व उसके कुछ घटकों द्वारा बाधा उत्पन्न किये जाने की कड़ी आलोचना की। इस्लामी गणतंत्र ईरान ने वर्ष २००५ में निरीक्षकों को पारचीन सैन्य केन्द्र के निरीक्षण की अनुमति दी थी और आईएईए के निरीक्षक दल ने इस केन्द्र का निरीक्षण भी किया था।...........166